
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2025-26 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
SBI PO Recruitment 2025 Overview:
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
कुल पद | 541 |
वेतन | ₹48,480/- (साथ में 4 अग्रिम वेतन वृद्धि) |
स्थान | अखिल भारतीय स्तर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | bank.sbi |
विज्ञापन संख्या | CRPD/PO/2025-26/04 |
SBI PO Recruitment 2025 Apply Date:
गतिविधि | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 24 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
आवेदन प्रिंट की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड | जुलाई के तीसरे/चौथे सप्ताह |
प्रीलिम्स परीक्षा | जुलाई / अगस्त 2025 |
प्रीलिम्स रिजल्ट | अगस्त / सितंबर 2025 |
मेन्स परीक्षा | सितंबर 2025 |
मेन्स रिजल्ट | सितंबर / अक्टूबर 2025 |
साइकोमेट्रिक टेस्ट, GD और इंटरव्यू | अक्टूबर / नवंबर 2025 |
फाइनल रिजल्ट | नवंबर / दिसंबर 2025 |
SBI PO Recruitment 2025 Vacancy Details:
श्रेणी | पद |
---|---|
सामान्य (UR) | 203 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 50 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 135 |
अनुसूचित जाति (SC) | 80 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 73 |
कुल पद | 541 |
SBI PO Recruitment 2025 Application Fees:
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / OBC / EWS | ₹750/- |
SC / ST / PwBD | ₹0/- |
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
SBI PO Recruitment 2025 Age Limit:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
SBI PO Recruitment Eligibility Criteria:
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 30 सितंबर 2025 तक डिग्री प्राप्त कर लें। प्रोफेशनल डिग्री (CA, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
SBI PO Recruitment 2025 Selection Process:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains – वस्तुनिष्ठ + वर्णनात्मक)
- साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू
- दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
- अंतिम मेरिट सूची
SBI PO Recruitment Exam Pattern:
(Phase-I)
सेक्शन | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
संख्यात्मक अभियोग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
तर्कशक्ति | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी।
(Phase-II)
वस्तुनिष्ठ परीक्षा:
सेक्शन | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
रीजनिंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 40 | 60 | 50 मिनट |
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन | 30 | 60 | 45 मिनट |
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग ज्ञान | 50 | 60 | 45 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | 40 मिनट |
कुल | 155 | 200 | 3 घंटे |
वर्णनात्मक परीक्षा:
- समय: 30 मिनट
- अंक: 50
- विषय: ईमेल, रिपोर्ट, सिचुएशन एनालिसिस, प्रेसी लेखन
फेज-III: साक्षात्कार और समूह चर्चा
गतिविधि | अंक |
---|---|
समूह चर्चा | 20 |
साक्षात्कार | 30 |
कुल | 50 |
अंतिम मेरिट में मेन्स परीक्षा का 75% और इंटरव्यू व ग्रुप एक्सरसाइज का 25% वेटेज रहेगा।
SBI PO Recruitment How to Apply:
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Careers” सेक्शन में जाएं और “Current Openings” पर क्लिक करें।
- “SBI PO Recruitment 2025” नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट रखें।
SBI PO Recruitment Important Links:
लिंक | विवरण |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 24 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
आवेदन करें | SBI पोर्टल |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | PDF नोटिफिकेशन |
RojgarHelp की सभी भर्तियां देखें | Jobs Updates |
SBI PO Recruitment FAQs:
Q. SBI PO 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
A. आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है।
Q. अंतिम तिथि क्या है?
A. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 है।
Q. परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
A. प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई/अगस्त 2025 में आयोजित होगी और मेन्स सितंबर 2025 में।
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।